फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों में तीन मकान राख, चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आग की लपटों में तीन मकान राख
विज्ञापन

चार लाख का नुकसान, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
खैरीघाट (बहराइच)। सीतारामपुरवा गांव में सोमवार भोर में अज्ञात कारणाें से लगी आग से तीन ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए। गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्व कर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। विकास खंड शिवपुर अंतर्गत सीतारामपुरवा गांव निवासी राधेश्याम के घर में सोमवार रात अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के अधिकांश लोग सो रहे थे। शोर सुनकर लोग जगे। परिवारीजनों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक आग की लपटों ने सुरेंद्र और वैधू के मकान को भी आगोश में ले लिया। तीनों मकानों की गृहस्थी धू-धू कर जल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग की लपटों को फैलने से रोका। अग्निकांड में चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अनाज, कपड़ा, बर्तन के साथ ही तीनों ग्रामीणों की लगभग 28 हजार रुपये नकदी आग की भेंट चढ़ी है। राजस्वकर्मियों ने रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। लेकिन अभी मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें