शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बहराइच। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान बसहिया जगत गांव में सार्वजनिक स्थल पर बने धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त करने का विरोध करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के जिला प्रमुख अर्जुन पंडित ने कहा कि विकास खंड जरवल के ग्राम बसहिया जगत में पूर्व प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन पर बने धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। मोदी सरकार के स्वच्छता मिशन को उसके अधिकारी विफल करने में लगे हुए हैं। विकास खंड महसी में बीडीओ को ग्राम सभाओं में सफाई कराने के लिए पत्र सौंपा गया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं विकास खंड रिसिया के ग्राम हुसैनपुर, गोकुलपुरवा आदि में गंदगी फैली हुई है। प्रदर्शन में हरिकेश कुमार, श्रीचंद्र मौर्या, राजितराम, विजयपाल, मिंटू वर्मा, सहजराम, रामलखन, अयोध्या आदि मौजूद रहे।