रिसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र रिसिया के कारीजोर निवासी मंजीत (10) अपनी बुआ के घर भैंसाही आया था। बुधवार रात वह घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो से उसे टक्कर लग गई। हादसे में मंजीत उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राजेंद्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिसिया चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।