फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षर से पीएचडी तक बने जिपं सदस्य, दो के पास करोड़ों की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अधिकतर शिक्षित प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। हालांकि इनमें निरक्षर से लेकर पीएचडी तक पढे़-लिखे हैं।
विज्ञापन

चुनाव में ज्यादातर शिक्षित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा के वार्ड छह से विजयी प्रत्याशी डॉ. जयकुमार सबसे अधिक पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने पीएचडी तक शिक्षा ग्रहण की है। नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक वार्ड 14 से भाजपा के विजयी प्रत्याशी रवींद्र बली और वार्ड 15 से रालोद के विजयी प्रत्याशी सुभाष गुर्जर के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वार्ड 17 की शाहिदा के नाम है। इसके अतिरिक्त वार्ड नौ से विजयी निर्दलीय साक्षी सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं, बसपा की मिथलेश सबसे उम्रदराज हैं। यह भी सुखद है कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले किसी भी प्रत्याशी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
वार्ड व प्रत्याशी उम्र शैक्षिक योग्यता चल संपत्ति अचल संपत्ति
1. जैतून 64 निरक्षर 6 लाख -----
2. बसंत तोमर 29 हाईस्कूल 5 लाख 10 लाख
3. महबूब 62 प्राइमरी 50 हजार -----
4. धनपाल 49 हाईस्कूल 1.40 लाख -----
5. सुनीता 41 प्राइमरी 50 हजार -----
6. डॉ. जयकुमार 50 पीएचडी 12 लाख 78 लाख
7. रीता 40 इंटरमीडिएट 7.35 लाख 21 लाख
8. सीमा 40 परास्नातक 4.85 लाख -----
9. साक्षी 22 स्नातक 50 हजार -----
10. प्रवींद्र 45 हाईस्कूल 22 हजार 40 लाख
11. लक्ष्मण 37 इंटरमीडिएट 2 लाख 3 लाख
12. सुनील 48 इंटरमीडिएट 5.5 लाख 9.5 लाख
13. ममता 39 इंटरमीडिएट 1 लाख -----
14. रविंद्र 41 हाईस्कूल 21.45 लाख 3.48 करोड़
15. सुभाष 51 परास्नातक 16.50 लाख 1.55 करोड़
16. गीता 47 प्राइमरी 1 लाख -----
17. शाहिदा 55 जूनियर हाईस्कूल 22481 -----
18. बबली 40 स्नातक 3.5 लाख -----
19. मनुपाल बंसल 45 स्नातक 1.5 लाख 7.5 लाख
20. मिथलेश 65 जूनियर हाईस्कूल 10.50 लाख 50 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें