फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत से मिलने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुुुनाव को लेकर एक बार फिर सक्रियता बढ़ गयी है। मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में सपा व रालोद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व रालोद कार्यकर्ता दिल्ली जाकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जयंत चौधरी से बातचीत की। जयंत चौधरी ने पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, सुभाष गुर्जर, बसंत तोमर, अर्जुन अवार्डी शौकेन्द्र पहलवान, प्रवेन्द्र तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें