फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवकों ने सिपाही और उसके भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में अज्ञात युवकों ने यूपी पुलिस के एक सिपाही और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव निवासी अर्जुन सोलंकी पुत्र महिपाल सिंह जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। वह गांव में शादी समारोह के लिए छुट्टी पर आया था। पीड़ित ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका तहेरा भाई विक्रांत पुत्र यशपाल रविवार शाम बिनौली से बाइक में तेल डलवाकर आया तो गांव में अज्ञात तीन युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज कर जबरन बाइक की चाबी निकाल ली। इसकी सूचना उसे दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया। युवकों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट कर दी। घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें