अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को आर्य वीर दल की बैठक हुई। इसमें अक्तूबर में मुरादाबाद में होने वाले आर्य वीर दल के सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए आर्य वीर दल को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
संगठन के मंत्री हरि सिंह ने कहा कि मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी का 15वां निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करने और महर्षि दयानंद की विचारधारा प्रचार करने का आह्वान किया। कार्यकारी संचालक पंकज आर्य ने जिला संचालक यतेंद्र राणा को सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में कृष्ण पाल आर्य, आर्य समाज के प्रधान राजेंद्र आर्य, जितेन्द्र राणा, एडवोकेट मनोज आर्य, आर्य भूषण, सुरेश जिंदल, सतीश, रवि, प्रियंका आर्य, श्रीपाल आर्य, नरेंद्र, गिरवर सिंह मौजूद रहे।