छपरौली। कुड़ी गांव के जंगल में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया मृतक की पहचान शहनवाज (18) के रूप में हुई। मृतक के माता पिता टांडा में रहते है, जबकि वह कुड़ी गांव में अपने दादा यासीन के पास रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। पिता इस्लाम ने गांव के ही पांच युवकों पर शहनवाज को घर से बुलाकर पिटाई के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।