संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी समीर ने बताया कि रविवार शाम खेत से गेहूं कटाई करके घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही रोहताश, राजा, रितिक, विकास और सुभाष ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। वहीं बचाने आए उसके भाइयों शुएब, फरमान, अंसार और सोनू को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ओमप्रकाश सिरोही का कहना है कि रोहताश, राजा, रितिक, विकास और सुभाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।