खेकड़ा। गांव बसी के ग्रामीणों ने मंगलवार को कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी कि एक युवक दो दिन पूर्व गोवा से लौटा है। वह बगैर जांच कराए गांव में घूम रहा है। इससे ग्रामीणों मे दहशत है। उन्होंने युवक की जांच करावाने के साथ ही उसे होम क्वारंटीन कराने की मांग की। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है, वह मामले की जानकारी कराएंगे।