फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड़ से लापता युवक उत्तराखंड में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंछाड़ से लापता युवक उत्तराखंड में मिला
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। अपनी ससुराल गांव रंछाड़ से लापता हुआ खट्टा प्रह्लादपुर निवासी युवक पुलिस को उत्तराखंड के सोनप्रयाग में मिल गया है।
खट्टा प्रहलादपुर निवासी वरुण देव कौशिक 26 जुलाई को अपनी पत्नी हर्षिता को छोड़ने अपनी ससुराल रंछाड़ गया था। पत्नी को छोड़कर वह नोएडा अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए कह गया निकला। लेकिन लापता हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा और घर भी नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसको रिश्तेदारियों में तलाश किया। लेकिन कोई अता पता नहीं चलने पर 27 जुलाई को वरुण के बड़े भाई नकुल देव कौशिक ने बिनौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की। 28 जुलाई की शाम लापता युवक को पुलिस टीम ने उत्तराखंड के रुद्रपयाग जनपद के सोनप्रयाग शहर से सकुशल बरामद कर लिया। जिसको पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लापता ने पुलिस को जानकारी के दौरान बताया कि वह परिजनों से नाराजगी के चलते चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें