बागपत। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। लुहारी गांव निवासी मनोज ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात आठ बजे छोटा भाई श्रीकांत पुत्र रणधीर बाइक से लुहारी से बहालगढ़ में एक निजी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। फैजपुर निनाना-नैथला गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें श्रीकांत घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।