खेकड़ा। गांव फखरपुर निवासी एक करीब छब्बीस वर्षीय युवक की सोमवार की सुबह परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी के चलते उसने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन खेकड़ा में ही निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकाें ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली मेें एक निजी अस्पताल में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव गांव ले आए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।