पिटाई से युवक घायल
खेकड़ा (बागपत)। बुधवार शाम को मोहल्ला विजयनगर निवासी राजू घायल अवस्था में परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। जहां उसने दी तहरीर में टेलर मास्टर और उसके साथियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। बताया कि बुधवार को वह टेलर की दुकान पर अपने कपडे़ लेने गया था। टेलर मास्टर ने कपड़ों की सिलाई न होने की बात कही। उसने अपने बगैर सिले कपडे़ मांगे तो टेलर मास्टर व दुकान पर मौजूद उसके तीन दोस्तों ने लाठी डंडो से हमला बोलकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का इलाज कराने के साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।