खेकड़ा। कस्बे में एक युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विजयनगर निवासी एक युवक का कुछ दिन से परिजनों से घरेलू बात को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते शनिवार देर शाम परिजनों की उससे फिर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने पंखे पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में फांसी के फंदे से उतारकर उसे खेकड़ा सीएचसी पर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी सीएचसी पर पहुंच गई। परिजनों के आग्रह करने पर पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया। इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार दिया।