कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, खिलाड़ी रूबल धनकड़, गायिका रेणुका पंवार समेत अन्य प्रतिभा करेंगे शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में युवा महोत्सव 11 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें सांसद, खिलाड़ी, गायिका समेत अन्य प्रतिभाएं प्रतिभाग करेंगे और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि 11 अक्तूबर को होने वाली युवा महोत्सव का आयोजन बागपत के आशीर्वाद रिसोर्ट में किया जाएगा। यहां नागरिकों में कर्तव्य की भावना विषय पर युवा कलाकार पेंटिंग शिविर, युवा लेखक कविता शिविर, फोटोग्राफी कार्यशाला व प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक उत्सव, युवा संवाद कार्यक्रम कराए जाएंगे। जिसमें प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, फिटनेस मॉडल रूबल धनकड़, यूथ आइकन सर्गुण त्यागी, गायिका रेणुका पंवार, चंचल बंजारा समेत अन्य प्रतिभाएं प्रतिभाग करेंगी । उन्होंने युवाओं से पंजीकरण कराकर प्रतिभाग करने की अपील की।