खेेकड़ा। बाजार में एक युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बागपत कोतवाली के ग्राम सरूरपुर का रहने वाला बबलू पुत्र प्रेमचंद खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद की भट्ठा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की शाम वह किसी कार्य से बाजार में गया था। जब वह जैन कॉलेज रोड पर पहुंचा। तभी अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत होना दर्शाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।