फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के टक्कर मारने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शनिवार को बिनौली रोड पर बेसहारा सांड़ के टक्कर मारने से युवक की मौत हो गई। मृतक संजू (27) पुत्र महेंद्र निवासी बिनौली रोड का था। शनिवार को दोपहर के समय वह घर से किसी काम से बाजार जा रहा था। बिनौली बस स्टैंड के निकट सड़क पर बेसहारा सांड़ खड़े थे। जैसे ही संजू वहां से गुजरा, सांड़ उसकी ओर दौड़े। संजू ने उनसे बचने का प्रयास किया, लेकिन एक सांड़ ने उसे टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने सांड़ को वहां से भगाया और घायल संजू को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां संजू ने दम तोड़ दिया। उधर, संजू की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। याद दिला दें विगत माह में आवारा सांड़ ने आरिफपुर खेड़ी में किसान सुधीर को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शहर घूम रहे बेसहारा सांड़ पर अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें