हार्टअटैक से युवक की मौत
बड़ौत। नगर निवासी एक युवक की हार्टअटैक से रविवार देर शाम मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना पाकर गण्यमान्य लोगों ने भी मृतक के घर पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
समाजसेवी व अनुशासन समिति कांग्रेस के चेयरमैन घनश्याम शर्मा का पौत्र अमित शर्मा (22) को सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने अमित शर्मा को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पाकर गण्यमान्य लोगों ने घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। यहां राकेश शर्मा, विजयपाल शर्मा, रवींद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डॉ. विजय चौधरी, चेयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक महेश शर्मा, सुभाष चौधरी, रमेश शर्मा, डॉ. प्रताप चौधरी, राधेश्याम, भाजपा नेता दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा शामिल रहे। उधर, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री इंजीनियर लोकेश वत्स की मां के निधन पर भी लोगों ने शोक जताया।