बड़ौत तहसील में आर्मी भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। हिंद आर्मी संगठन से जुड़े युवाओं ने रक्षामंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपा। संस्थापक नितिन स्वामी व उपेन्द्र तोमर ने बताया कि दो वर्षों से लगातार सेना भर्ती को कैंसिल किया जा रहा है। इस कारण बहुत से युवाओं की आयु निकल चुकी है। भर्ती रदद होने के कारण युवाओं को बेरोजगारी का डर सताने लगा है। मुजफ्फरनगर जिले में जल्द से जल्द आर्मी भर्ती कराने और पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजय, सचिन, गौरव, मुकेश, सतीश, विकास, मुकुल, रणवीर, अभिषेक, गौतम, रवि, राजेश, राजकुमार, रविंद्र, छोटू, सुमित, अमर, विजय, विशाल, विशु, अमित, कल्लू, गौरव, नीरज, विपिन आदि मौजूद रहे।