फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम मुबारिकपुर के रहने वाले एक युवक का युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन विरोध कर रहे थे। इसको लेकर घर में कलह बनी हुई थी। कलह के चलते शनिवार रात युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पता लगने पर परिजनों ने खेकड़ा के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें