बागपत। भाकियू अंबावता के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह के आवास पर यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं को यूनियन से जुड़कर समाजसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए।
प्रदेश सचिव चौधरी जगवत सिंह ने युवा जिलाध्यक्ष चौधरी रोहित ढाका के अलावा प्रदीप पाबला, सूरज ढाका, हरेंद्र ढाका, अमरेश उपाध्याय, गौरव ढाका, बॉबी ढाका, धर्मेंद्र, मोनू ढाका, राजीव, योगेंद्र कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र वितरित किए। वरिष्ठ नेता सुबोध बंसल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को यूनियन का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह ने संगठन के विस्तार के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।