खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान के रहने वाले मोंटी ने बृहस्पतिवार को परिजनों संग थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के तीन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।