बिनौली। कॉलेज से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छात्रा से फोन पर बात करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बिलोचपुरा गांव की एक छात्रा गांव ग्वालिखेड़ा में स्थित कॉलेज से बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। शाम को बिलोचपुरा के जंगल से पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। वही पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की तो एक युवक का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार छात्रा ने कॉलेज से निकलकर उक्त युवक को फोन किया था।
उसी के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से पूरी जानकारी हासिल की। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सुहैल अंसारी पुत्र अब्बास अंसारी निवासी सिंघावली अहीर को तेड़ा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए उसको बागपत कोर्ट में पेश किया।