फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीजल-पेट्रोल भरवाकर भागने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बागपत और दाहा के पेट्रोल पंप से हजारों रुपये का डीजल, पेट्रोल लेकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि जेसीबी चालकों को डीजल बेच देता था।
विज्ञापन

दाहा स्थित राणा पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 17 मार्च को एक कार सवार युवक 27 हजार रुपये का डीजल व पेट्रोल लेकर भाग गया था। जिसमें पेट्रोल पंप के मैनेजर अंकित राणा ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी तरह की घटना 15 मार्च को बागपत के पेट्रोल पंप पर हुई थी। जहां से 27 हजार रुपये का डीजल पेट्रोल लेकर भागने के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल पंपों से डीजल पेट्रोल लेकर भागने वाले आरोपी रूपेश निवासी गांव बागड़ी नरेला को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग चेकिंग के दौरान कार समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिससे फर्जी नंबर प्लेट व डीजल के 1100 रुपये बरामद किए गए। रूपेश ने पूछताछ में बताया कि वह किराये पर गाड़ी लेकर अपने साथी प्रदीप दहिया निवासी गांव नाहरी फिरनी जनपद सोनीपत के साथ मिलकर कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल पंपों से डीजल व पेट्रोल लेकर भाग जाता है और जेसीबी चालकों को डीजल बेच देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले हरियाणा के जींद में भी दो घटनाएं कर चुका है, जिसमें मुकदमे दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें