छपरौली। कुड़ीर् गांव में बृहस्पतिवार को रालोद की सभा हुई। इसमें रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने कहा कि प्रदेश में सर्व समाज का आशीर्वाद चौधरी जयंत सिंह के साथ है। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर बरवाला ने कहा कि बड़ौत में होने वाली रैली को सफल बनाकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता अजब सिंह व संचालन रघुवीर पहलवान ने किया। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, ओमपाल सिंह प्रधान, मास्टर सुरेश राणा, मुनेश बरवाला ,सरदार सिह, जयवीर, देवेंद्र, राजवीर, उदयवीर, महिपाल, सुंदर, मुश्ताक, यूनुस, प्रशांत मौजूद रहे। उधर, एक सभा संतोषपुर गांव में भी हुई। इसमें भी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। 21 युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में विपिन डेढ़ा, रवि, योगेश, परविंदर गुर्जर, आकाश गुर्जर, भगत सिंह, मनीष प्रधान गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, श्याम सिंह गुर्जर, सुमित गुर्जर, नवल पहलवान मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, विकास बाछौड़, फिरोज, रामपाल धामा, धर्मेंद्र काठा, युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत गुर्जर मौजूद रहे।