बड़ौत। बावली गांव में घर से घेर जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने अपहरण कर एक मकान में बंधक बनाकर पीटा। किसी तरह युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बावली गांव के धीर सिंह पुत्र बाबूराम ने कोतवाली पुलिस को बुधवार रात सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसके बेटे अक्षय को मकान में बंधक बना रखा है और मारपीट की जा रही है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि धीर सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपी सत्यवीर व प्रदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।