खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद में गृह कलह के चलते बुधवार की शाम एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। 21 वर्षीय अविवाहित युवक का कुछ दिन से परिजनों के साथ विवाद चल रहा था रहा था। बुधवार की देर शाम परिजनों के डांटने से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे खेकड़ा में प्राइवेट अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली में कोई सूचना नहीं दी गई है।