बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को गृह कलह से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गुपचुप ढंग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जताई है