बागपत। सिसाना गांव में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षण ने कहा कि योग व्यायाम की ही क्रिया नहीं बल्कि संपूर्ण विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मन, बुद्धि, चित और आत्मा को भी शुद्ध, पवित्र और निर्मल करता है।
शिविर में योग प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि योग मुनियों और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। शिविर में शुक्रवार को त्रिकोणासन, उत्तान मण्डूकासन, अद्र्धमत्स्येंद्रासन, पवनमुक्तासन, भस्त्रिका, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, उद्गीथ, प्रणव प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर में विनीत चौहान ने शाँति पाठ कराया। इस मौके पर जवाहर लाल, कृष्णपाल, अनिल, सुशील, टीना, लक्ष्मी, सविता, दक्षयाणि, देवांशी, प्रणव, सौरभ, हर्ष, वंश, चिराग, कार्तिक, लक्षित, राघव , माधव मौजूद रहे है।