दोघट। दयानंद गार्डन दाहा में आर्य वीर दल की सभा हुई। इसमें जिला आर्य वीर दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पश्चिमी उप्र के संगठन मंत्री आचार्य हरि सिंह ने यतेंद्र राणा को जिला संचालक नियुक्त किया। इसके अलावा आर्य भूषण को मंत्री, मनोज आर्य को कोषाध्यक्ष, सोमपाल राणा, ओमवीर, मास्टर गिरवर को संरक्षक, लाखन आर्य, यशपाल, विकास को सह संचालक, गौरव आर्य, हरेंद्र आर्य व अनिरुद्ध को उप मंत्री, जितेंद्र को जिला संगठन मंत्री, कपिल आर्य व व्यायाम शिक्षक नरेंद्र आर्य को जिला प्रचार मंत्री, शुभम आर्य को सह शिक्षक, पवन देव, ऋषिपाल आर्य, जितेंद्र राणा मास्टर प्रवीण, अंकित आर्य, उज्ज्वल आर्य, रामकुमार, शिवम आर्य, कृृष्णपाल बाल्मीकि को सदस्य नियुक्त किया गया। सभा के अंत में अशोक प्रबोध के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।