फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ मानव जीवन की उन्नति का आधार : विजयपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-तीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के महर्षि वेद व्यास वानप्रस्थ आश्रम में शनिवार को स्वस्ति यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मानव कल्याण की कामना की।
यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य विजयपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यजमान ग्रीस मुनि रहे। यज्ञ के ब्रह्मा ने कहा यज्ञ मानव जीवन की उन्नति का आधार है। यह केवल एक कर्मकांड नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और पर्यावरण के समग्र कल्याण का साधन है। यह त्याग, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की उन्नति होती है। साथ ही रोगों का नाश होता है और व्यक्तित्व का रूपांतरण होता है। इससे व्यक्ति अपने चरम लक्ष्य की ओर बढ़ता चला जाता है। विजय कुमार भाई, विक्रम शास्त्री, रणजीत सिंह ने भी वेद के बारे में बताया। यज्ञ में पूर्व प्रधान विष्णुदत्त त्यागी, महेश शर्मा, धनुषपाल, सुरेश राणा, विनय आर्य, ओमवीर, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें