खेकड़ा। क्षेत्र के गांव घिटौरा में बुधवार को विश्व शांति, कोरोना संक्रमण से बचाव और वातावरण शुद्धि के लिए ग्रामीणों ने आयोजित यज्ञ में आहुति दी।
क्षेत्र के गांव घिटौरा में विश्व शांति, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों ने गांव में चौराहों, धार्मिक स्थलों पर यज्ञ का आयोजन किया। हवन यज्ञ का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ विधिविधान पूर्वक आचार्य आनंद बैंसला ने कराया। आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर प्रभु से विश्व शांति के साथ देश से कोरोना संक्रमण का खात्मा किए जाने की कामना की। आचार्य ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। आक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। यदि सभी लोग यज्ञ करेंगे तो कोरोना संक्रमण का खात्मा अवश्य हो जाएगा। इस दौरान अमन बैंसला, गौरव, रणवीर, विनोद, लोकेश, दिनेश आदि मौजूद रहे।