जिवाना के गुरुकुल स्कूल में रेसलर कविता को सम्मानित करते स्कूल निदेशक।
- फोटो : BARAUT
बिनौली (बागपत)। जिवाना के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें देश की प्रथम डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा के जींद जनपद के मालवी गांव के लघु किसान के घर जन्मी कविता ने कठिन परिश्रम और जज्बे से पहचान बनाकर देश का नाम रोशन कर किया है। कविता की उपलब्धियां बेटियों के लिए प्रेरणादायक हैं। स्कूल निदेशक डॉ. अनिल आर्य और डॉ. सुनील आर्य ने कविता को शॉल, स्मृति चिह्न और साहित्य देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, अमित सोलंकी, कुणाल आर्य, ऋषिपाल सिंह, गौरव तोमर, नितिन शर्मा, सुनीता, सविता सिंह, चंद्रवीर सिवाच आदि मौजूद रहे। संवाद