फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साहित्यकार ने कहानी चुराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा निवासी साहित्यकार ने दक्षिण भारत की अभिनेत्री पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेंट की सैनानी खेकड़ा की रहने वाली वीरांगना नीरा आर्या को लेकर साउथ की अभिनेत्री रूपा अय्यर फिल्म बना रही है। कोलकाता में इसकी शूटिंग भी चल रही है। खेकड़ा निवासी साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि नीरा आर्या के देश की आजादी में योगदान और काला पानी जेल में ब्रिटिश सल्तनत द्वारा उनके उत्पीड़न को उन्होंने अपनी पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

उन्होंने नीरा आर्या के अंतिम दिनों में उनके सानिध्य में रहकर सारी घटनाएं लिखी थीं। अब उनकी सहमति के बिना अभिनेत्री उनकी पुस्तक के आधार पर नीरा आर्या पर फिल्म बना रही है। साहित्यकार तेजपाल आर्य ने अभिनेत्री को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें