गाजियाबाद मे संपन्न हुई स्टेट चेम्पियनशिप में मेड़ल जीतकर लौटने पर खेकड़ा के दादा महारम अखाड़े ?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। दादा महारम अखाड़े के दो पहलवानों का गाजियाबाद से स्टेट चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटने पर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के अंतर्गत गाजियाबाद में 28 से 30 जुलाई तक यूपी स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें खेकड़ा स्थित दादा महारम अखाड़े के पहलवानों ने भी भाग लिया। लाला, मिलन पहलवान ने 125 किलो वर्ग में कांस्य और गौरव तोमर ने 61 किलो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। रविवार को दादा महारम अखाड़े में वापस लौटने पर विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया। अखाडे़ के उस्ताद बिन्दू खलीफा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।