फोटो नंबर 22केएआर 3,ए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने श्रीजी की शांतिधारा, शांति मंत्रों के साथ विशेष पूजा की। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की पूजा कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर समिति प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में भगवान श्रीराम के पावन संदेश को प्रसारित कर रही है। इस दौरान राजीव जैन, मयंक जैन, राजेश जैन, विकास जैन, संजीव जैन, प्रदीप जैन, राजकुमार जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।