फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा होगी फलदायी

Sun, 12 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल व कांवड लेकर बड़ौत से गुजरते शिवभक्त
विज्ञापन
बड़ौत। महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को कई संयोग के साथ मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। जो कि अत्यंत लाभकारी रहेगा। उधर हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर भी शिवभक्त कांवड़ियों भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि कि सूर्योदय से त्रयोदशी तिथि शाम 5:41 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरी रात 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर उत्तराषाढ और श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दिन प्रदोष व्रत भी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जप, उनके स्त्रोत का पाठ विविध कामनाओं के लिए अभिषेक मनोकामना पूर्ति में लाभदायी होगा। उधर हरिद्वार से गंगाजल व कांवड़ लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि जगहों पर जाने वाले कांवड़ियों का भी जनपद में आगमन शुरू हो गया है।

इस तरह करें पूजा
रेलवे रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज ने बताया कि पंचोपचार और षोडशोपचार से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। यदि कोई वस्तु उपलब्ध नहीं है तो एक बिल्व पत्र ही भगवान शिव को प्रसन्न करता है। भगवान शिव का दूध, पंचामृत, बिल्व भांग धतूरे का पुष्प अकवन, मदान का पुष्प, रोली चावल से पूजन करें। रात्रि में जागरण का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें