फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने प्रदर्शन कर मांगा दस माह से रुका वेतन

विज्ञापन
वेतन दिलवाए जाने की मांग को लेकर ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के जखोली टोल प्लाजा पर विरोध प्रद? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर साफ सफाई करने वाले श्रमिकों ने 10 माह से वेतन ना मिलने के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। समय रहते बकाया वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की देखरेख और मरम्मत का ठेका सद्भाव कंपनी के अंडर है। कंपनी ने एक्सप्रेस वे की साफ सफाई के लिए बागपत के विभिन्न गांवों के सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं। बुधवार को सफाई कर्मचारी जखोली टोल प्लाजा पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कंपनी पिछले 10 माह से उन्हें वेतन नहीं दे रही है। वेतन ना मिलने से उन्हें परिवार का पालन पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे कंपनी के अधिकारियों से कई बार बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने टोल प्लाजा के अधिकारियों से बकाया वेतन दिलवाने की भी मांग की। इस दौरान देवेंद्र, रामसिंह, बेगराम, सुशील, रमेश, रामपाल, सतीश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें