फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मशीन गर्म होने पर कर्मी घबराए, डीजल पेट्रोल वितरण किया बंद

Mon, 20 May 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर मशीन गर्म होने पर कर्मी घबरा गए हैं। जिसके बाद कर्मियों ने मशीने बंद कर वाहन चालकों को डीजल पेट्रोल वितरण बंद कर दिया है। डीजल पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लू का कहर शुरू हो गया है तो भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिसको लेकर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात पेट्रोल डीजल वितरण की मशीनें गर्म हो गई। मशीनों के ज्यादा गर्म होने पर कर्मचारी घबरा गए और पंप मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पंप पर लगी सभी मशीने बंद कर पेट्रोल डीजल वितरण भी बंद कर दिया गया। जहां रात नौ बजे से करीब 11 बजे तक पेट्रोल डीजल वितरण बंद रहा। जिस कारण वाहन चालक पेट्रोल डीजल के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। घंटो परेशानी के बाद पेट्रोल पंप पर वितरण शुरू हुआ। इस मामले में पंप मालिक अमित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में कर्मियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मशीने ठंडी होने के बाद पेट्रोल डीजल वितरण शुरू करा दिया गया। जिसके बाद से नियमित वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें