सुभानपुर खादर में यमुना नदी में डूबा श्रमिक नहीं मिला
बागपत, खेकड़ा। शामली के गांव संभालका निवासी श्रमिक शकील परिवार के साथ क्षेत्र के गांव फखरपुर के ईट भट्ठे पर ईट पथाई करता था। वह बृहस्पतिवार की दोपहर अपने दोस्त नौशाद, वसीम व शमशाद के साथ यमुना नदी में नहाने गया। जब वह यमुना नदी में नहाने लगे। तभी शकील यमुना नदी को पार करने लगा, लेकिन बीच में ही डूब गया। साथी श्रमिकों ने उसे काफी देर तक यमुना नदी में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शकील के परिजनों, कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी। सोमवार को गोताखोरों ने दिल्ली के वजीराबाद यमुना नदी में भी श्रमिक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।