फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं मिला यमुना नदी में डूबा श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शामली जनपद के गांव संभालका निवासी श्रमिक शकील क्षेत्र के गांव फखरपुर में ईट भट्ठे पर ईट पथाई करता था। शकील बृहस्पतिवार की दोपहर अपने तीन दोस्त नौशाद, फिरोज व शमशाद के साथ गांव सुभानपुर स्थित यमुना नदी में नहाने गया । नहाते समय शकील यमुना में डूब गया। साथियों ने उसे काफी देर तक यमुना नदी में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शकील के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। हादसे को तीन दिन बीत चुके है, लेकिन यमुना में डूबे शकील का अभी तक कोई पता नहीं लगा। इससे परिजनों का बुरा हाल है। तहसील प्रशासन ने रविवार को भी गोताखोरों से यमुना नदी में उसकी तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिला। एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा यमुना में डूबे श्रमिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें