फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियो संग नहाने गया भटठा मजदूर यमुना नदी मे डूबा, गोताखोर जुटे है तलाश मे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। शामली जनपद के गांव समालखा निवासी शकील गांव फखरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने परिजनों संग मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब बारह बजे वह अपने दोस्तों सलीम, फिरोज व वसीम आदि के साथ गांव सुभानपुर के खादर स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान नहाते समय वह यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर एसएसआई मुनेश पाल पंवार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलवाकर यमुना में डूबे शकील की घंटो तक तलाश कराई। शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें