बड़ौत। साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर श्रमिक एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को श्रमिकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाना चाहिए। शहर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन मुकर्रर होने के बावजूद बाजार खोला जा रहा है। यदि इस दिन श्रमिक अवकाश रखते हैं, तो दुकानदार उनका एक दिन का वेतन काट लेते हैं। छुट्टी न मिलने के कारण जरूरी घरेलू कार्य भी नहीं निपटा पाते। 11 जनवरी को बाजार खुलने की स्थिति में सभी श्रमिक शहर की नेहरू मूर्ति पर एकत्रित होकर चक्का जाम कर देंगे। ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा गया। मौके पर सचिन कुमार, भीम सिंह, सोहन शर्मा, अली खान, फरीद कसार, रवि तोमर, एडवोकेट अमित वशिष्ठ आदि शामिल रहे।