फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूलों में शुरू हुआ काम, एक महीने में होंगे तैयार

विज्ञापन
विद्यालयों के निर्माण की खबर से संबं​​धित फोटो भैडापुर गांव में नवनिर्माण प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
बागपत। जिले के 33 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भवन निर्माण शुरू हो गया है। बजट न मिलने के कारण दो महीने से विद्यालयों के निर्माण का कार्य रुका हुआ था। अब एक महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और बच्चे नए भवन में बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। भवन का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कर रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के भवनों के निर्माण के लिए पहली किस्त में दो करोड 62 लाख 89 हजार रुपये का बजट जारी किया गया था। दो महीने पहले बजट खत्म होने पर विद्यालयों के भवनों का निर्माण रुक गया था। अब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दो करोड़ 60 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की है।
किस्त जारी होते ही शुरू हुआ निर्माण
भवन निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी होने पर भवन का निर्माण शुरु कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों के भवनों का निर्माण चल रहा है। एक महीने में भवन का निर्माण पूरा होने विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला ने बताया कि दूसरी किस्त मिलने के बाद विद्यालयों के भवन का निर्माण शुरु करा दिया है। एक महीने में भवनो का निर्माण पूरा कर विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें