फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने की सपा की सदस्यता ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। समाजवादी पार्टी की मवींकला गांव में महिला बैठक कार्यक्रम हुआ। महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव ने गांव की महिलाओं को पार्टी में शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराई। कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे है। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश भर में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अत्याचार के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का स्वागत किया। कहा कि महिलाओं के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव डॉ शकील अहमद, एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, शान ए आलम, दीपक चौधरी, योगेंद्र तेवतिया, अमित यादव, आशीष पंवार, बब्बू सिद्दीकी, कविता गिरी, आसमां, नईमा खान, सुमन, बबीता, कमला, रजनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें