महिला लेफ्टिनेंट का स्वागत किया
बड़ौत (बागपत)। गायत्री देवी कालेज में बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिला लेफ्टिनेंट का स्वागत किया गया।
समारोह में मलकपुर गांव की बेटी महिला लेफ्टिनेंट साक्षी तोमर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। लेकिन जितनी आसानी राह बेटियां मान रही हैं। उतनी आसान राह नहीं होती। मुकाम हासिल करने के लिए जीवन में लक्ष्य बनाएं और कड़ी मेहनत करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने संघर्ष के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफल व्यक्ति कोई अलग कार्य नहीं करते, ब्लकि वहीं कार्य अलग ढंग से करते है। उन्होंने अभिभावकों से बेटा व बेटी में अंतर न समझने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने साक्षी तोमर का स्वागत किया। इस अवसर पर डायरेक्टर कपिल तोमर, पुष्पेन्द्र, अजय कुमार, भगत सिंह, पूजा शर्मा, प्रमोद, दीपक, मंजु, मुक्ति, रकम सिंह शामिल रहे।