फोटो संख्या 6
बड़ौत। दून पब्लिक स्कूल में अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से रविवार को करवा सजाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सबसे पहले थाली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें रेणुका जैन प्रथम, अलका द्वितीय, अनिता जैन तृतीय रही। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात करवा चौथ के उपलक्ष में करवा सजाओ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें प्रथम कमला अग्रवाल, अरुणा गर्ग द्वितीय व नीतू गुप्ता तृतीय रही। इसके पश्चात करवा चौथ की थीम पर आधारित तंबोला का कार्यक्रम रखा गया। इसमें धार्मिक भजन और करवा चौथ पर सोलह सिंगार से संबंधित गीत गाये। करवा चौथ पर आधारित गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। प्रतियोगिता में डॉली जैन, अनीता गुप्ता, रश्मि कुच्छल, वंदना मित्तल, उषा गुप्ता, रेणुका जैन, अलका गुप्ता, सरिता जिंदल शामिल रहे।