फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत रेलवे फाटक के पास डूडा की ओर से बनाए आवास के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन आवासों में बिजली का कनेक्शन, मार्गों का निर्माण कराने व पेयजल की समस्या का समाधान कराने की मांग की। बताया कि बड़ौत रेलवे फाटक के पास डूडा की ओर से 64 आवास का निर्माण कराया गया था। तीन साल पूर्व मकान आवंटित किए गए थे। मुख्य मार्ग न होने के कारण लोगों को रेलवे लाइन से होकर आवास पहुंचना पड़ता है। मार्गों का निर्माण नहीं कराया गया है। तीन साल बीतने के बाद भी बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए है। कालोनी में पेयजल की समस्या है। एक हैंडपंप होने के कारण दिन भर पेयजल के लिए भीड़ लगी रहती है। उन्होंने डीएम से कालोनी के मार्ग का निर्माण कराने, आवास को नगर पालिका के अंतर्गत स्थापित कराने, पेयजल के लिए हैंडपंप और बिजली के कनेक्शन की मांग की। इस मौके पर पूजा चौहान, गीता, सविता पिंटू, शब्बीर, दीपक जैन, सुनीता, राजपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें