फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएं, बेटियां सम्मानित

विज्ञापन
तेजस इस्टीट्यूट में महिला सशक्तिकरण को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग संस्थान में शनिवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी का आयोजन हुआ। देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में सतर्कता विभाग के महानिदेशक डॉ. एसएन साबत ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। प्रो. रविंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाएं मनुष्य का मार्ग दर्शक होती है। प्रो. राजकुमार ने कहा कि देश ही नहीं, विश्व में भी भारत ऐसा देश है, जहां महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है।
लखनऊ से आईं प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने छात्राओं को देश की उन्नति और और महिलाओं के योगदान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. केएस तोमर, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ विजय चौधरी, संस्था के प्रबंधक विपिन कुमार, ओमबीर सिह, लीलू प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, प्रेमराज भाटी, विनोद, देवेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर एनएस पब्लिक स्कूल में मानवाधिकार दिवस पर स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। व्यक्ति के अधिकारी उसके जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े है। इसके उपरांत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने मानवाधिकार दिवस पर विचार रखे। मौके पर स्कूल के शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रदीप कुमार, श्याम रतन, प्रवीन डागर, लोकेंद्र धामा, विक्रांत दीक्षित मौजूद रहे।
इन्हें किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय शूटर प्रकाशी तोमर, कारपोरेट सेक्टर से निरूपमा श्रीवास्तव, शूटर डोली जाटव, मेरठ विवि में स्वर्ण पदक प्राप्त स्वर्णिमा धामा, पहलवान बबीता नागर, कबड्डी टीम की कप्तान सुनीता नागर, शूटिंग कोच डॉ. राजपाल को प्रतीक चिह्न देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें